फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजमिस्त्री की पत्नी फंदे पर लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव कॉरिडोर निर्माण में लगे राजमिस्त्री बलबीर निवासी मनिहारी जिला संभल की पत्नी अर्चना (28) मंगलवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर आए लोगों ने शव नीचे उतारा और पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजमिस्त्री बलबीर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में ओडिशा की रहने वाली अर्चना के साथ हुई थी। पिछले एक साल से पुरा महादेव कॉरिडोर निर्माण में काम कर रहा था और मंदिर के पास बने कमरों में तीन बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था।
बताया कि मंगलवार की सुबह काम करने चला गया और वहां से खाना खाने वापस आया तो कमरे में बच्चे बैठे मिले। अर्चना के बारे में पूछने पर उन्होंने दवाई लेने जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

काफी समय बाद भी अर्चना वापस नहीं आई तो उसे तलाशता हुआ पास में बने कमरे में चला गया। वहां पर अर्चना का शव चुनरी से बने फंदे पर लटका हुआ मिला। अर्चना के परिवार में तीन बच्चे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद में आत्महत्या करना सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसमें मौत होने के कारणों की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें