फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साधु बन परिवार से अलग रह रहा था पति, पत्नी, सास और साले ने काट दी मूंछ-दाढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में पिछले छह साल से साधु बनकर परिवार से अलग घेर में रह रहे सोहनवीर से नाराज पत्नी ममता ने अपनी मां हरबीरी और भाई बिल्लू के साथ मिलकर दाढ़ी-मूंछ और सिर के लंबे बाल काट दिए। इसमें सोहनवीर ने पत्नी समेत तीनों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और दाढ़ी-मूंछ काटने का आरोप लगाया। इसमें शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव के सोहनवीर ने बताया कि छह साल पहले उसने अपने परिवार को त्याग दिया और साधु बनकर घेर में रहने लगा था। वहीं पर मनन चिंतन करता और खाना बनाकर खाने के बाद सो जाता था। आरोप लगाया कि वह 28 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अपने घेर में मनन चिंतन कर रहा था। तभी उसकी पत्नी ममता, अपने भाई बिल्लू और मां हरबीरी निवासी सेक्टर 86 नोएडा वहां आ गए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद तीनों ने बंधक बनाकर बैठा लिया और जबरदस्ती उसकी दाढ़ी-मूंछ और सिर के लंबे बाल कैंची से काट दिए। इसके बाद उसका मोबाइल, गैस सिलिंडर, पैनकार्ड और बर्तन समेत अन्य सामान लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साधु के परिवार में आठ बच्चे
ग्रामीण रामवीर और संतोष आदि ने बताया कि सोहनवीर पिछले छह साल से साधु की वेशभूषा में रह रहा है। उसके साधु बनने पर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ और लोगों ने उसे समझाया। कुछ दिन पहले लड़के वाले उसकी बड़ी बेटी को शादी के लिए देखने आने वाले थे। इसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। परिवार वालों ने सोहनवीर से मूंछ-दाढ़ी कटवाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया था। साधु के आठ बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें