फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बस अड्डे पर बाइक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी बस अड्डे पर बाइक की टक्कर से फल विक्रेता देवेंद्र कुमार (55) निवासी काकड़ा जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के काकड़ा गांव निवासी देवेंद्र कुमार पिछले 20 साल से बालैनी में रहकर अड्डे पर फल बेचने का काम करते थे। मंगलवार रात देवेंद्र फलों की लेकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बालैनी बस स्टैंड से अपने घर की तरफ मुड़ने लगे, तभी बागपत की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर दूर जाकर गिरे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें उठाकर ले जाने लगे, लेकिन तभी उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उनके परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गांव के ही रविंद्र ने बताया कि देवेंद्र के परिवार में तीन दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अविवाहित है। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि बाइक चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें