फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कनेक्शन काटने पर कर्मियों से हाथापाई कर गांव से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कमाला गांव में बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने पर ऊर्जा निगम की टीम के साथ हाथापाई कर गांव से भगा दिया गया। इसमें बिजलीघर के अवर अभियंता राजेश कुमार ने शनिवार शाम लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन राजीव, विवेक, सचिन, धर्मेंद्र, लोकेश और आशीष के साथ सोमवार को बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए थे, जिन पर करीब ढाई करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने बकायेदारों से बिजली बिल जमा करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने जमा करने से मना कर दिया। इस पर कर्मी कनेक्शन काटने लगे तो शोर मचाकर 15-20 लोगों को बुलाकर घेर लिया। इसके बाद कर्मियों के साथ हाथापाई कर सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। साथ ही दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें