फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छह शवों का पंचनामा भरने व पोस्टमार्टम में लग गया पूरा दिन

विज्ञापन
ईपीई पर हादसे के बाद बागपत जिला अस्पताल में भर्ती घायल हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बागपत। सड़क हादसे में मौत होने पर श्रद्धालुओं के छह शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए गए। इसके बाद सोमवार को छह शवों का पंचनामा भरने में पुलिसकर्मियों को पूरा दिन लग गया। जिससे मृतकों के परिजनों को वहां बैठकर इंतजार करना पड़ा। वहां आए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य ने पोस्टमार्टम में देरी पर नाराजगी जताई और डीएम, सीएमओ समेत अन्य अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन

हादसे में श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी मिलने पर सपा नेता बिल्लू प्रधान साथियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी। मृतकों के परिजनों ने शवों के पोस्टमार्टम में देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी पंचनामा नहीं भरा गया, जिसकी वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा। उन्होंने शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की। एंबुलेंस बदायूं भेजने को लेकर पहले अधिकारी मना करने लगे, लेकिन बाद में एंबुलेंस भेजने की मंजूरी दे दी। सपा नेता बिल्लू प्रधान ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

कमिश्नर के आने पर घटनास्थल पर पहुंचे तहसील के अफसर
एक्सप्रेसवे पर हादसा रविवार रात को हुआ और जिले के सभी अफसर जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन खेकड़ा तहसील के अफसर नहीं गए। सोमवार दोपहर बाद कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे तो खेकड़ा तहसील के अफसर तब वहां पहुंचे।

ईपीई पर हादसे के बाद बागपत जिला अस्पताल में भर्ती घायल हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें