फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हम आराम से बैठे थे, अचानक झटका लगते ही उछलकर नीचे गिरे, जान निकल गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से वापस घर जाते समय पिकअप में हम सभी आराम से बैठे हुए थे। तभी अचानक झटका लगने से बहुत ऊपर तक उछल गए और सड़क पर आकर गिर गए। ऐसा लगा जैसे जान निकल गई और दर्द से कराहने लगे। हमें ये समझ नहीं आया कि क्या हुआ। तभी बेहोश हो गई और पता नहीं चला कि अस्पताल कब आई। हादसे में घायल अल्लापुर चमारी गांव की महेशो देवी ने इस तरह पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

महेशो देवी ने बताया कि दो सितंबर को गांव के लोगों के साथ परिवार से अकेली ही गोगामेड़ी बागड़ धाम के दर्शन करने गई थी। सभी ने अच्छे से दर्शन किए और परिवार में सुख-शांति के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए मन्नत भी मांगी। इसके बाद गीत गाते हुए वापस घर के लिए चल दिए। रविवार देर रात एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो सफर काफी लंबा होने के कारण ज्यादातर श्रद्धालु साइड में गाड़ी रोककर थोड़ी देर आराम करने और फिर आगे चलने के लिए कहने लगे।
चालक अरुण ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर पिकअप गाड़ी को रोकना ठीक नहीं होगा, यहां हादसा होने का खतरा है, इसलिए गाजियाबाद जिले के डासना में उतरने के बाद रुककर आराम करने की बात कहकर गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गए तो लगा कि अब रुक जाएंगे। नीचे जाने पर पता चला कि गलत आ गए हैं और दोबारा से एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। तभी हादसा हो गया और अस्पताल आकर पता चला कि कई लोग मर गए हैं। यह बताते हुए महेशो देवी की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। इस तरह करीबियों को खोने का दुख छलक गया।
विज्ञापन


दिवंगत पिता की इच्छा पर मुंडन करवाने गए थे, मां को खो दिया
निजामपुर निवासी घायल कुंवरपाल और उनके छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि कई साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। मौत होने से पहले पिता मुन्नालाल ने गोगामेड़ी बागड़ धाम पर जाकर दर्शन करने और वहीं पर मुंडन करने के लिए कहा था। पिछले छह साल से बागड़ धाम नहीं जा सका, जबकि गांव के लोग हर साल जाते रहते हैं। अल्लापुर चमारी गांव में रहने वाले मौसा राजपाल ने गांव से गाड़ी जाने की जानकारी दी और मुंडन कराकर आने के लिए कहा। अपने भाई प्रदीप, मां बेगमवती के साथ गोगामेड़ी में दर्शन करने चले गए थे। वहां पर दोनों भाइयों ने मुंडन कराया और मन्नत मांगी। उनके अलावा कई बच्चों का भी मुंडन कराया गया। वापस जाते समय हुए हादसे में उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें