फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लंगड़े की बगीची के मंदिर में चोरी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चोरों ने शुक्रवार रात माता कॉलोनी में स्थित लंगड़े की बगीची मंदिर से एसी, तांबे के बर्तन और नकदी चोरी कर ली। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर अकरम को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

लंगड़े की बगीची मंदिर के पुजारी प्रशांत भारद्वाज ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के ही रहने वाले अकरम, रिजवान और शकील ने मंदिर में घुसकर एसी, तांबे के पांच बर्तन और रुपये चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस मामले में विवेचना अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर तांबे के दो बर्तन बरामद किए गए। अन्य चोरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें