फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी विशाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोस्तों ने चार थप्पड़ का बदला लेने के लिए मवीकलां गांव के विशाल की बिजवाड़ा के गन्ने के खेत में ईंट से सिर कूचकर हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले अमित को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया, जबकि उसका भाई हत्यारोपी नीटू चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी अमित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसमें विशाल के शव और परिजनों का डीएनए सैंपल का मिलान होने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
मवीकलां गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई विशाल को 20 जून को गांव का अमित घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद विशाल वापस घर नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से विशाल के परिवार वाले पुलिस अफसरों से गुहार लगाते रहे। 23 जून को बिजवाड़ा गांव के गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई थी। उसके हाथ पर वी लिखा हुआ था। परिजनों ने शव का फोटो देखकर विशाल का होने की पुष्टि की और अमित, राहुल समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें अमित ने बताया कि विशाल और राहुल उसके दोस्त हैं, जो एक साथ शराब पीते थे। जून माह में तीनों सोनीपत में राहुल की बहन के यहां गए थे, जहां किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद काठा गांव में मारपीट हो गई, जहां विशाल ने अमित को चार थप्पड़ मार दिए। इसके बाद विशाल से अमित रंजिश रखने लगा और अपने भाई नीटू के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। जिसके तहत 20 जून को विशाल को उसके घर से अमित बुलाकर लाया और अहैड़ा रेलवे हाल्ट से ट्रेन में बैठकर बड़ौत पहुंच गए। जबकि अमित का भाई नीटू बस में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
इसके बाद नीटू ने ठेके से 500 रुपये की शराब खरीदी और बिजवाड़ा के ईंख के खेत में बैठकर पार्टी की। वहां पर नीटू ने विशाल से शराब के रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इसको लेकर नीटू ने अपने भाई अमित की गन्ने से पिटाई कर दी। तभी योजना के अनुसार विशाल के सिर पर ईंट से पांच-छह वार करके उसकी हत्या कर दी। नीटू उस पर भी हमला न कर दे, इसलिए वहां से भागकर जान बचाई।

राहुल को फंसाने का प्रयास भी किया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित ने पूरी घटना के बारे में सही बताया, लेकिन राहुल को भी जेल भिजवाने के लिए अपने बयान बदलता रहा। उसने विशाल की हत्या में राहुल की भूमिका भी बताई, लेकिन जांच कराई तो पता चला कि घटना के समय राहुल गांव में ही था। इसके चलते राहुल को क्लीनचिट दे दी गई।
विज्ञापन


वर्जन-
आरोपी अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने पिटाई का बदला लेने के लिए अपने भाई के साथ मिलकर विशाल की हत्या करने की बात कही। अपहरण के मामले में न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। विशाल के परिजनों और शव का डीएनए मिलान होने की रिपोर्ट मिलने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
-सुकन्या शर्मा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें