दोघट। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक में कार घुसने से एनआरआई महिला शहरा अरोरा (21) निवासी मॉडल टाउन दिल्ली की मौत होने के मामले में पुलिस ने उनकी मां सोनू ने हत्या का आरोप लगाया।
इसमें तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी आदित्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
दिल्ली के मॉडल टाउन की रहने वाली सोनू ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी शहरा अरोरा जर्मनी में रही थीं, जो वहां चीन की एक कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रिएटर के पद पर कार्यरत थीं। शहरा एक महीने पहले छुट्टी लेकर शहरा दिल्ली आई थीं। 24 अगस्त की सुबह पड़ोसी आदित्य अरोरा उसकी बेटी को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर देहरादून ले जा रहा था।
उन्हें बताया गया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली कट के पास आदित्य और शहरा की गाड़ी एक ट्रक में पीछे से घुस गई। कार के एयरबैग खुलने के बाद भी शहरा की मौत हो गई। जबकि घायल आदित्य का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सोनू ने आरोप लगाया कि आदित्य ने जानबूझकर अपनी कार ट्रक में पीछे से घुसाई, जिससे शहरा की मौत हो गई। उन्होंने शहरा की हत्या करने का शक भी जताया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आदित्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।