फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक ही नाम के दो दोस्त... जिंदगी ने मिलाया तो मौत ने भी जुदा नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (सोनीपत)। सोनीपत जिले के धतूरी गांव के पास रविवार रात हादसे में मुकारी गांव के जिन दो दोस्तों की मौत हुई, उन दोनों का नाम अनुज था और दोनों में 15 साल से दोस्ती थी। दोनों की मौत भी एक साथ हुई और सोमवार को दोनों की अर्थी भी साथ में उठी। वहां दोनों का एक ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मुकारी गांव के अनुज (37) पुत्र रमेश और अनुज (42) पुत्र श्योराज पिछले 15 साल से गहरे दोस्त थे, इसलिए दोनों एक साथ सोनीपत जिले के धतूरी में कंपनी में नौकरी करने जाते थे। रविवार रात धतूरी गांव के पास हादसे में दोनों की मौत होने का पता चलने पर परिजनों के साथ काफी ग्रामीण भी सोनीपत चले गए और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव आए।
विज्ञापन

गांव के संतोष ने बताया कि मृतक अनुज पुत्र श्योराज काफी धार्मिक थे और गांव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल रहते थे। उनके अनुसार दोनों की दोस्ती ऐसी थी कि इनमें किसी एक के बारे में कोई जानकारी लेनी होती थी तो केवल अनुज की जगह पिता का नाम भी लेना पड़ता था। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि यह हादसा सोनीपत में हुआ है और वहां की पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें