फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव के पास शनिवार की सुबह कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार विशाल उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाबू का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रतनलाल शर्मा ने बताया कि उसका फुफेरा भाई विशाल उर्फ गुड्डू शनिवार की सुबह किसी काम से बाइक लेकर अपने साथी बाबू के साथ बड़ौत गए थे। सुबह करीब नौ बजे वहां से वापस घर आने लगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही बड़ौली के पास पहुंचे तो पीछे आए कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबू घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल बाबू का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजन बाबू को निजी अस्पताल में ले गए। विशाल चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। तीन साल पहले अग्निशमन विभाग में संविदा की नौकरी छोड़कर घर में रहने लगे थे। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कैंटर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें