अमीनगर सराय। चिरचिटा में पुल पर पानी के तेज बहाव में बाइक फिसलने से हिंडन नदी में गिरने वाले किसान सतबीर (45) निवासी बली की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त सतीश को बिनौली सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
चिरचिटा निवासी सतीश ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र निवासी बिलौचपुरा बृहस्पतिवार शाम अपने दोस्त सतबीर के साथ बाइक से मेरठ जिले के किनौनी गांव जा रहे थे। चिरचिटा में हिंडन नदी का पुल पार करते समय पानी के बहाव ज्यादा होने के कारण उनकी बाइक फिसलने से नदी में गिर गए थे, जिन्हें लोगों ने निकालकर बिनौली सीएचसी में उपचार कराया। वहां से जितेंद्र को घर भेज दिया गया, जबकि सतबीर को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
बताया कि मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान शुक्रवार को सतबीर की मौत हो गई। सतबीर के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि सतबीर की मेरठ में मौत हो गई है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, ऐसे में नदी से दूर रहें।