फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बकाया बिजली बिल वसूलने गए लाइनमैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। सिलाना गांव में बकाया बिजली बिल वसूलने गए लाइनमैन साहिल, अमित और निकेत के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर शनिवार को पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिलाना बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन साहिल ने बताया कि 29 जुलाई को अपने साथी अमित और निकेत के साथ बकाया बिजली बिलों की वसूली कर रहा था। तभी सिलाना गांव की हरिजन चौपाल के पास बैठे सन्नी और निखिल ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आए लोगों ने उन्हें बचाया तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई जगवीर सिंह ने बताया कि सन्नी और निखिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मांझे में उलझकर व्यक्ति की गर्दन कटने से बची
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सीओ कार्यालय के पास चाइनीज मांझे में उलझकर बाइक सवार बुढ़ाना निवासी जाबाज व उसकी पत्नी हाईवे पर गिरने से चोटिल हो गए। वहीं मांझे से जाबाज की गर्दन कटने से बच गई, मगर ठुड्डी कटने से घायल हो गया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विजय कुमार का कहना था कि मांझे की रगड़ से ठुड्डी पर कट का निशान था, जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें