रमाला। असारा गांव में बुधवार को गली की सफाई करने को लेकर तनवीर के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें तनवीर पक्ष की महिला समेत पांच घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला घायल हो गई। घायलों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
असारा गांव निवासी तनवीर ने बताया कि उसका बेटा इरशाद बुधवार को गली में सफाई कर रहा था। आरोप लगाया कि तभी पड़ोसी वसीम ने सफाई का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद वसीम ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तनवीर, राशिद, फारूख, इरशाद और अमन घायल हो गए, जबकि पड़ोसी वसीम पक्ष की महिला भूरी भी घायल हो गई। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया इसमें तनवीर ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में क्षेत्राधिकारी अंशु जैन का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।