फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कलेक्शन कंपनी के एजेंट को जंगल में बुलाकर साथी ने लूट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सत्या फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट कपिल गौतम निवासी खेड़की को जंगल में बुलाकर 55 हजार रुपये की लूट कराने का मामला सामने आया। इसमें पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिषेक निवासी बसा टीकरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 हजार रुपये बरामद किए गए। लूट करने वाले उसके दोनों साथियों की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन

खेड़की गांव निवासी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट कपिल गौतम ने मंगलवार को उसके साथी कर्मी अभिषेक निवासी बसा टीकरी ने उसे अपने गांव के जंगल के पास बुलाया था। तभी वहां पर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। दोनों बदमाश उससे रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए, जिसमें 55 हजार 700 रुपये की नकदी रखी हुई थी। लूटपाट के बाद बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि अभिषेक निवासी बसा टीकरी ने गांव के दोस्त दीपक और विवेक के साथ मिलकर लूट की साजिश रचकर कपिल गौतम को जंगल में बुलाया था। वहां आए दीपक और विवेक ने तमंचा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। खुद को पीड़ित दिखाने के लिए अभिषेक ने अपने रुपये भी दे दिए थे। लूटी गई रकम से 18 हजार रुपये अभिषेक को मिले थे, जिनमें से 12 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। बुधवार को आरोपी अभिषेक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसके दोनों साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें