खेकड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार रात करीब 11 बजे व्यापारी राकेश जैन की हार्डवेयर की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलने पर शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
व्यापारी राकेश जैन ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे दुकान में आग लगने के बारे में पता किया। उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो सामान में आग की लपटें उठी हुई थीं। राहगीरों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। सतर्कता के चलते आग दूसरी दुकानों में नहीं फैलने दी। अग्निशमन अधिकारी विश्वास मलिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया।