बिनौली। आंध्र प्रदेश के सोलापुर जिले के अराकेरी गांव के पास रजबहे में नहाते समय डूबे फैजान (18) निवासी बरनावा का शव पांच किलोमीटर दूर झाड़ियों में अटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव लाया जाएगा।
बरनावा निवासी नदीम ने बताया कि उसका छोटा भाई फैजान दो भाइयों वकील, शकील के साथ टावर लगा के लिए आंध्र प्रदेश के जिला सोलापुर के अराकेरी गांव में गया था। सोमवार को रजबहे में नहाते समय फैजान गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। इसके बाद वकील, शकील अपने ममेरे भाई चांदू के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुट गए। मंगलवार दोपहर गोताखोरों ने पांच किलोमीटर दूर झाड़ियों से शव बरामद किया। फैजान अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था, जिसका दो माह बाद निकाह होना था। नदीम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव लाया जाएगा।