फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी खिलाड़ी के हत्यारोपियों की तलाश में शामली पुलिस ने दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। ककड़ीपुर गांव के राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोहना उर्फ मोनू के हत्यारोपियों की तलाश में जंगल में दबिश दी। इसके अलावा रविवार की सुबह कबड्डी खिलाड़ी का अंतिम संस्कार किया गया। जहां परिवार वालों ने वांछित आरोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग की।
विज्ञापन

ककड़ीपुर गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी मोहना उर्फ मोनू की शामली जिले के नाला गांव में शनिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्राथमिकी दर्ज करके शामली पुलिस ने ककड़ीपुर गांव के कार्तिक और उसके ताऊ ओमपाल को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया। जबकि कई आरोपी अभी वांछित चल रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम मोनू का शव ककड़ीपुर गांव लाया गया। रविवार की सुबह उसके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल रहे। मोनू के पिता सुरेंद्र का कहना है कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों का एनकाउंटर कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शामली पुलिस का सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें