रमाला। किशनपुर बराल गांव में डीएवी कॉलेज के पास शनिवार को गली में घायल गोवंश का इलाज करने पहुंचे चार गोरक्षकों के साथ कई लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें गोरक्षक सोनू के सिर में चोट लगी, जिसे पुलिस ने बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया।
गोरक्षक नितिन, सुमित, श्याम और सोनू ने रमाला थाने में दी तहरीर में बताया कि डीएवी कॉलेज के पास स्थित गली में एक गोवंश पिछले दो दिनों से घायल अवस्था में पड़ा था। वह चारों लगातार दो दिन से उसका इलाज कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार शाम जब वह फिर से गोवंश का उपचार करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और उनके साथ मारपीट कर दी। इससे सोनू के सिर में चोट लग गई। सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोनू को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी भिजवाया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।