फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हेड कांस्टेबल के पिता का परिचित के घर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बली गांव के सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल नितिन के पिता धर्मपाल सिंह (58) का शव बृहस्पतिवार देर रात संतोषपुर गांव के रहने वाले परिचित मौसम के घर में सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर आए परिवार वालों ने धर्मपाल सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से मामले में जांच करके उसके आधार पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए को तहरीर दी।
विज्ञापन

बली गांव के रहने वाले सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल नितिन ने बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार को संतोषपुर गांव के मौसम के पास आए थे। मौसम से विवाद होने पर उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी, जिनमें समझौता कराने के लिए उनके पिता धर्मपाल सिंह, मौसम और मौसम के रिश्तेदार राजू निवासी संतोषपुर व एक अन्य के साथ चांदनहेड़ी गांव में गए। वहां पर मौसम के ससुराल वालों से बातचीत करके समझौता करा दिया गया।
ससुराल वालों ने मौसम की पत्नी को दो दिन बाद भेजने की बात कही तो चारों वापस आ गए। राजू और एक अन्य व्यक्ति अपने घर चले गए, जबकि उनके पिता धर्मपाल सिंह मौसम के घर में ही रुक गए। उन्होंने घर पर फोन करके कहा कि वह शुक्रवार की सुबह वापस आएंगे। बताया कि रात में मौसम ने राजू के मोबाइल से उनकी माता शारदा को फोन करके पिता धर्मपाल सिंह की तबीयत खराब होने के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्दी वहां आ जाएं। यह सूचना मिलने पर परिवार के सचिन और राजू तुरंत ही मौसम के घर पहुंचे तो उन्हें धर्मपाल सिंह मृत पड़े हुए मिले। उनके सिर में चोट लगी हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने धर्मपाल की हत्या का आरोप लगाया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धर्मपाल की गर्दन व रीढ की हड्डी टूटी होने के अलावा सिर व पैर में खरोंच लगने की बात सामने आई है। वहीं नितिन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें