बागपत। कई मामलों में वांछित चल रहे रवि निवासी गांगनौली और जावेद निवासी रटौल पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित की।
विज्ञापन
गांगनौली गांव निवासी रवि के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं। कई मामलों में जेल से जमानत पर बाहर आ चुका है। इसके अलावा जावेद निवासी रटौल के खिलाफ भी हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं, अब वह भी वांछित चल रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रवि निवासी गांगनौली और जावेद निवासी रटौल पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।