फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवक ने दो बहनों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के एक गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में दो बहनों पर हमला कर दिया। इसमें एक के गाल पर काटकर घायल कर दिया, जबकि दूसरी बहन की अंगुली चबाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि दो अप्रैल की सुबह उसकी मां तालाब के पास घास लेने गई थी। तभी घास काटने को लेकर पड़ोसी कृष्णपाल की पत्नी सरोज, बेटे कौशिंदर और बेटी सुरक्षा से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को उसकी दो बहन पशुओं का गोबर डालने जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कृष्णपाल के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। तभी कौशिंदर ने उसकी एक बहन के गाल पर काटकर घायल कर दिया, जबकि दूसरी की अंगुली चबा दी। उसकी बहन का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि सुरक्षा, कौशिंदर, सरोज व कृष्णपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें