फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बोर्ड पर लिखे थे प्रश्नों के उत्तर, प्रधानाचार्य समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रही राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में तैनात कक्ष निरीक्षक बाहर बैठकर चाय की चुस्की लेते रहे और कक्षों के बोर्ड पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। पर्यवेक्षक बीना सिंह के छापा मारने पर इसका खुलासा हुआ। पर्यवेक्षक ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, कक्ष निरीक्षक सुरक्षा आर्य, मंजू, हुकम सिंह व वंदना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिले में 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की 10वीं व 12वीं की परीक्षा कराई जा रही है। वहां परीक्षार्थियों से रुपये लेकर सामूहिक रूप से ब्लैक बोर्ड पर नकल कराने का खुलासा अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन करके किया था। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय ने डीएम को पत्र लिखा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अस्मिता लाल ने सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को अधिकारियों के पास केंद्रों पर नकल कराए जाने की सूचना आई। इसके बाद एसडीएम ज्योति शर्मा, डीआईओएस राघवेंद्र सिंह व पर्यवेक्षक बनाई गई राजकीय हाईस्कूल तिलपनी की प्रधानाचार्य बीना सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छापा मार दिया। उन्होंने बताया कि वहां तैनात कक्ष निरीक्षक बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। अफसरों ने अंदर जाकर देखा तो कक्षों में बोर्ड पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे।
परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं देखी गईं तो अधिकतर में एक जैसे उत्तर लिखे हुए मिले। इसमें पर्यवेक्षक बीना सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा की कला और 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा चल रही थी, जिसमें बोर्ड पर कुछ लिखा हुआ था। उसे डस्टर से मिटाया गया था, मगर वह पूरी तरह से नहीं मिटा था। सीओ विजय चौधरी के अनुसार पर्यवेक्षक की शुक्रवार को तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, कक्ष निरीक्षक सुरक्षा आर्य, मंजू, हुकम सिंह व वंदना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी दो दिन गए, फिर आराम करते रहे
परीक्षा केंद्रों पर नकल कराए जाने का मामला सामने आने के बाद डीएम अस्मिता लाल ने सभी जगह के लिए दो सप्ताह पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। उनको केंद्रों पर जाकर पेपर के दौरान वहां तीन घंटे बैठना था और नजर रखनी थी कि वहां नकल तो नहीं कराई जा रही है। पेपर खत्म होने के बाद ही उनको वहां से जाना था, मगर वे भी दो दिन गए और उसके बाद आराम करते रहे।
वर्जन
इस पूरे मामले में प्रधानाचार्य व अन्य के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसमें जितने भी लोग शामिल हैं, उन सभी के नाम जांच में शामिल किए जाएंगे। इस तरह से विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था।
विज्ञापन

-सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें