छपरौली। नहर किनारे घूमने गए वंश और उसके दोस्त ललित की दो युवकों ने पिटाई कर उन्हें नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद दूसरी तरफ ले जाकर दोनों को अर्धनग्न का पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
रठौड़ा गांव निवासी वंश ने बताया कि पांच मई की शाम वह अपने दोस्त ललित के साथ गांव के पास नहर के किनारे घूमने गया था। वहां पर पहले से खड़े दो युवकों ने पहले उनका नाम पूछा और फिर गाली-गलौज कर पीटना शुरू कर दिया। दो युवक नहर में धक्का देकर दूसरी तरफ लेकर चले गए। वहां पर दोनों के कपड़े उतरवाकर अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।
काफी देर तक दोनों की पिटाई की गई। शोर सुनकर खेत में काम करने वाले युवक ने वहां आकर उन्हें बचाया तो दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसमें जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।