रटौल। ढिकौली गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने शकील के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। होश में आने पर उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी वहां आए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर घटना की जांच शुरू कर दी।
ढिकौली निवासी शकील ने बताया कि वह अपनी पत्नी सन्नो, बेटे रशीद, अरमान, बेटी सानिया और मां शकीला के साथ घर में सोया हुआ था। रात में घर में सामान गिरने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी नींद से जाग गई तो दो नकाबपोश चोर भागते हुए दिखे। सन्नो ने शोर मचाया, लेकिन परिवार के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में थे। शोर सुनकर पड़ोसी वहां आए, जिन्होंने शकील, उसकी मां शकीला, बेटे राशिद, अरमान और बेटी साइना का गांव के निजी चिकित्सक से उपचार कराया। शकील ने बताया कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर घटना को अंजाम दिया है। इसमें जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।