फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जीवाड़ा कर बैनामे कराने के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। फर्जीवाड़ा कर जमीन के बैनामे कराने के आरोप में पुलिस ने जिवाना गुलियान गांव के प्रधान विपिन समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिनौली निवासी गौरव जैन ने बताया कि बड़ौत मार्ग पर उनकी जमीन है, जिस पर एक गोदाम बना हुआ है और कुछ हिस्सा खाली है। गोदाम को खाद्य एवं रसद विभाग को किराये पर दिया गया था, जिस पर उनका ही कब्जा है। आरोप लगाया कि अहसान निवासी पिचौकरा ने अपने हिस्से से ज्यादा भूमि पहले ही बेच दी थी। मार्च 2026 को अहसान खान ने धोखाधड़ी करके राजपाल, पंपेष व विपिन निवासी जिवाना गुलियान और पारुल सिंह निवासी पानीपत हरियाणा के नाम चार प्लॉट के बैनामे कर दिए।

बैनामों में जो सीमाएं दर्शाई गई हैं, वे उनकी चाहरदीवारी और गोदाम वाली भूमि से मेल खाती हैं, जबकि कागजों में खाली प्लॉट बताए गए हैं। भूमि हड़पने के लिए फर्जी बैनामे करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
यह जमीन अहसान से खरीदी गई है, जिसका बैनामा नियमानुसार कराया गया है। इस मामले में 15 दिन पहले न्यायालय से स्टे लिया गया था। गलत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

-विपिन, प्रधान जिवाना गुलियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें