फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी प्रिंस को बी वारंट पर नहीं लाई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शामली जिले के बहावड़ी गांव के हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ विक्की के हत्यारोपी प्रिंस को हरियाणा पुलिस बी वारंट पर लेकर न्यायालय नहीं आई। इसके चलते दोघट पुलिस रोहतक जेल में हत्यारोपी प्रिंस की तीसरी बार तलबी दाखिल करेगी।
विज्ञापन

शामली जिले के बहावड़ी गांव से 10 फरवरी की रात में दोघट कस्बे के धूमसिंह फार्म हाउस में बरात आई थी। वहां पर बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली के पति हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ विक्की की पुरानी रंजिश में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पूर्व प्रधान बबली की तहरीर पर पुलिस ने यशवीर उर्फ रजत मलिक, प्रिंस मलिक, प्रिंस की मां सुनीता, ताऊ लोकेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रजत मलिक समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें वांछित प्रिंस को रोहतक पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसमें जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि आरोपी प्रिंस को बी वारंट पर तलब कराने के लिए रोहतक जेल में तलबी दाखिल की गई थी, लेकिन हरियाणा पुलिस लेकर नहीं आई। अब तीसरी बार तलबी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें