फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस को शुरुआती जांच में मिलीं कई अहम जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में तीन बेटियों की हत्या करने के बाद तेज कुमारी के आत्महत्या करने की घटना की जांच में मंगलवार देर रात तक पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें लगी रहीं। कमरे में शव पड़े होने की स्थिति और शुरुआती जांच में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली।
विज्ञापन

कमरे में बेड पर बड़ी बेटी गुंजन और किट्टो का शव पड़ा था तो छोटी बेटी नीरा का शव पास में चारपाई पर पड़ा था। तेज कुमारी ने खुद बेड पर चढ़कर पंखे से चुनरी बांधकर फंदा बनाया और उसे फंदे से लटककर आत्महत्या की। इन सभी को देखकर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि तेज कुमारी ने पहले बड़ी बेटी गुंजन को मारा है और उसके बाद किट्टो व नीरा को मौत के घाट उतारा। हालांकि पुलिस का मानना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी, मगर शव जिस तरह से पड़े थे, उसको देखकर यही लग रहा था।
कमरे में हत्या के दौरान बेटियों के शोर मचाने और बाहर भागने से रोकने के लिए तेज कुमारी ने दरवाजे का अंदर से ताला लगाकर चाबी भी छिपा दी। वहीं कस्बे में इस घटना का पता चलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया, मगर पुलिस ने किसी को घर के अंदर नहीं जाने दिया। सभी लोगों को बाहर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों बेटियों की हत्या और उसके बाद आत्महत्या में इस्तेमाल की गई चुनरी को कब्जे में ले लिया। एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार व सीओ विजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें