फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सानिया के हत्यारोपियों का समर्थन करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पलड़ा गांव की सानिया की हत्या के बाद आरोपी परिवार वालों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने वाले मोहम्मद हसन निवासी छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बागपत लाने के लिए पुलिस की टीम भी बरेली पहुंच गई।
विज्ञापन

पलड़ा गांव की सानिया अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल ऊना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर शव दबा दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सानिया के भाई चचेरे, ताऊ, फूफा व फुफेरे भाई समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक ने सानिया की हत्या के आरोपी परिजनों के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर दी। इसमें एसआई रजत ढाका ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक की पहचान मोहम्मद हसन निवासी छिंदवाड़ा, जिला सासोर मध्य प्रदेश के रूप में हुई, जो मूल रूप से फतेहपुर जिले के रतिया का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद हसन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें