फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाघू के अंकुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी आनंद का दादा और फूफा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव के अंकुर नैन की हत्या में फरार मुख्य आरोपी आनंद के रिश्ते के दादा ताराचंद निवासी संतोषपुर और फूफा करण निवासी भागोट को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जो हत्याकांड की योजना बनाने में शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उधर, हत्याकांड में नामजद आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई। संतोषपुर गांव के राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या का बदला लेने के लिए जेल गए हत्यारोपी रामबीर उर्फ भूरा के भाई अंकुर नैन की चार सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे हत्या कर दी गई थी। इसमें कार सवार हत्यारोपियों ने पहली अंकुर की बाइक में टक्कर मारकर गिरा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई मोनू नैन ने कोतवाली में गांव के ही आनंद, विनय उर्फ बिच्छू अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस कई दिन बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसमें पुलिस ने हत्यारोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की। उधर, फरार हत्यारोपियों पर जल्द ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि अंकुर की हत्या की साजिश रचने में मुख्य आरोपी आनंद के रिश्ते का दादा ताराचंद और फूफा करण भी शामिल रहे। दोनों को ब्राह्मण पुट्ठी गांव के समीप कॉरिडोर पर के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। फरार हत्यारोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें