फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिंदा रहते दर्द किसी ने नहीं सुना मौत के बाद वीडियो बना गवाह

विज्ञापन
बसौद गांव ​स्थित घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद दादी के साथ मारपीट करता हुआ पोता। स्रोत:विडि
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बसौद गांव की बुजुर्ग महिला मीदन (80) पर जिंदा रहते हुए जुल्म ढहाए जा रहे थे। पोता फरमान उससे मारपीट करता था। तब मीदन का दर्द किसी ने नहीं सुना, जबकि वह बचाव के लिए परिवार से लेकर आसपास के लोगों से मदद मांग चुकी थीं। उनकी आठ दिन पहले मौत होने के बाद एक वीडियो ने उनके साथ जुल्म की गवाही दी और पुलिस ने मारपीट के मामले में पोते फरमान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एक वीडियो रविवार सुबह सामने आया, जिसमें बुजुर्ग महिला को युवक बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। पुलिस की जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो बसौद गांव का है। बसौद गांव का युवक फरमान अपनी दादी मीदन के साथ मारपीट कर रहा है।
उस वीडियो में बचाव के लिए हाथ जोड़ रही हैं और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति से मदद भी मांग रही हैं। इसके बाद भी किसी ने मदद नहीं की और फरमान अपनी दादी को घसीट-घसीटकर पीट रहा है। पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन की तो पता चला कि घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह घटना दो महीने पुरानी है और मीदन की आठ दिन पहले मौत हो चुकी है। मीदन की मौत के बाद वीडियो परिवार के किसी सदस्य ने वायरल कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को ग्रामीणों ने मीदन की सामान्य मौत होने की बात बताई है, मगर यह भी बताया कि मीदन के साथ पोता मारपीट करता रहता था। पुलिस के अनुसार मारपीट करने के मामले में फरमान को गिरफ्तार किया गया। उसका शांतिभंग में चालान करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें