फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोबाइल हैक कर खाते से 98 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी दुकानदार पंकज गुलियानी का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 98 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर ठगी का पता चलने पर दुकानदार पंकज गुलियानी ने कोतवाली में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी दुकानदार पंकज गुलयानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि केनरा बैंक शाखा में खाता है। एक सितंबर को मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से खाते से लेनदेन करने के मैसेज आए।
मैसेज देखे तो बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला। बताया कि उनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर भी भेजे गए, जिन्हें किसी से शेयर नहीं किया। इसके बाद भी साइबर ठगी कर ली गई। बैंक जाकर जानकारी की और खाता फ्रिज करा दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मोबाइल हैक कर रुपये निकाले गए हैं। इसमें जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही साइबर ठगों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें