फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूप में पथराव में 29 नामजद समेत 69 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सूप गांव में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने और मंदिर के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा होने और पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने 29 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन

सूप गांव निवासी मंगलवार को घर के बाहर कूड़ा डालने और काफी समय से चल रहे मंदिर के विवाद में देवी सिंह कश्यप और महावीर पक्ष आपस में भिड़ गए थे। उनके बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चल गए। झगड़े की सूचना पर शांत कराने पहुंचे एसआई मयंक, बबीता चौधरी, कांस्टेबल मीनू शर्मा और विकास कुमार पर भी भीड़ ने हमला कर घायल कर दिया। इनके अलावा दोनों पक्षों के 23 लोग घायल हो गए, जिनका सीएचसी बड़ौत और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में घायल एसआई मयंक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
पुलिस का कहना है कि मोहन, रुपेंद्र, सुशील, मीनू, अमित, जितेंद्र, मिंटू, रविंद्र, अरविंद, सुधीर, सोनू, राहुल, सुरेश, मंजू, पुष्पेंद्र, उमेश, प्रशांत, अंकुर, सत्तू, पप्पू, मोहित, अरुण, रूचि, अंकुर रावण, विशाल, आकाश, सुखपाल और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें मोहन, रूपेंद्र, सुशील, अमित, मोहित, आकाश, सुखपाल व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें