फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चचेरे भाई ने किशोरी की फावड़े से काटकर हत्या कर शव दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। एक गांव में एकतरफा प्यार व शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास के विरोध में रिश्ते के चचेरे भाई ने बुधवार दोपहर को 15 वर्षीय किशोरी की सिर में गैस सिलिंडर मारकर और फावड़े से कई वार करके हत्या कर दी। उसका शव कमरे में गड्ढा खोदकर चारपाई के नीचे दबा दिया। पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर गैस सिलिंडर और फावड़ा बरामद किया।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि उसके पति की चार माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से वह अपनी एक बेटी और तीन छोटे बेटों के साथ घर में रही है। बुधवार को वह पशुओं के लिए खेत में चारा लेने और तीनों बेटे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने गए। खेत से वापस लौटी तो बेटी नजर नहीं आई। उसे तलाशती हुई खाली कमरे में गई तो वहां चारपाई के नीचे करीब एक फुट गहरा गड्ढा खोदकर बेटी का शव दबाया हुआ था।
वहां आए पुलिसकर्मियों ने जांच की तो मृतका के सिर और पैरों में फावड़े के करीब आठ वार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने खून से सने कपड़ों में जंगल की तरफ भाग रहे एक किशोर को पकड़कर पूछताछ की, जो मृतका का रिश्ते का चचेरा भाई है। एएसपी एनपी सिंह के अनुसार किशोर ने बताया कि वह मृतक किशोरी से बातचीत करता था और उसको प्यार करने लगा। बुधवार की दोपहर उसने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसने विरोध करते हुए परिवार वालों से शिकायत करने की बात कही, इसलिए उसने पहले सिलिंडर सिर में मारा और फिर फावड़े से वार करके किशोरी की हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि मृतका की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें