बिनौली। दौझा गांव में वसीम खोखर के मकान पर पथराव और फायरिंग के मुकदमे में जेल से जमानत पर बाहर आए दो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर के बाहर हुड़दंग मचाया। पीड़ित ने गालियां और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
दौझा गांव निवासी वसीम खोखर ने बताया कि पांच जुलाई को घर के बाहर बैठकर गाली-गलौज करने से रोकने पर कुछ युवकों ने अपने घरों की छत पर चढ़कर पथराव और फायरिंग कर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वसीम ने पूरे मामले की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।