फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बड़ौत के एक डिग्री कॉलेज से घर वापस लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की और उसे पकड़कर खेत में खींचने का प्रयास भी किया। इसका विरोध करने पर पिटाई कर छात्रा को घायल कर दिया। छात्रा ने फोन कर अपने भाई को बुलाया तो आरोपी बाइक लेकर भाग गया। शिकायत मिलने पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि गांव के समीप बस से स्टैंड पर उतरने के बाद वह पैदल ही घर के लिए चल दी। कुछ दूर चलने पर सुनसान रास्ते पर एक बाइक सवार वहां आ गया और बाइक धीमी कर उससे बातचीत का प्रयास करने लगा। आरोप लगाया कि बाइक सवार ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां भी कसीं। बाइक सवार युवक ने उसे एक खेत में खींचने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर भी कोई नहीं आया तो उसने अपने भाई को फोन कर बुला लिया। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें