फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुसार, भड़ल और बामनौली में हुए झगड़ों में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पुसार, भड़ल और बामनौली गांव में हुए तीन झगड़ों में आठ घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया। तहरीर मिलने पर पुलिस तीनों घटनाओं की जांच में जुट गई। बामनौली गांव निवासी नितिन ने बताया कि मनोज ने उसे फोन कर बाल्मीकि मंदिर पर बुलाया। वहां घात लगाकर बैठे गुलशन, अंकित, गोली और मनोज ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने घायल हो गया। तहरीर मिलने पर दोघट पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, भड़ल गांव निवासी राजू ने बताया कि उसका भाई समीर गांव के व्यक्ति से 1.34 लाख रुपये उधार मांगने गया था। वहां पर उसके भाई समीर की पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने नसीम और उसके बेटे वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इनके अलावा पुसार गांव निवासी अंशुल ने बताया कि उसका भाई खुशीराम डेयरी पर दूध डाल कर आ रहा था। रास्ते में गांव के युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसके भाई को घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावर अंशुल पुत्र जोगिंद्र, आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें