फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर के बाहर बैठे युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। आरिफपुर खेड़ी गांव में अपने घर के बाहर बैठे विक्रांत तोमर पर मामूली कहासुनी पर हुए विवाद में चार युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरिफपुर खेड़ी गांव निवासी विक्की तोमर ने बताया कि उसका भाई विक्रांत घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी अचानक बामनौली गांव निवासी सिदार्थ उर्फ गोलू, सुरेंद्रपाल, मोहित और एक अज्ञात युवक ने उन पर लाठी-डंडे और धारदार हथिार से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने पर उसका भाई जमीन पर गिर गया और गांव के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें