फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूल वैन की टक्कर से भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कस्बे में डीएवी स्कूल के गेट के सामने स्कूल वैन ने हाईवे पार कर रहे शौर्य (7) और उसकी बहन शगुन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल शौर्य को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शौर्य की मौत हो गई। उधर, घायल शगुन का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे में किराये के मकान में रहने वाले रोहित निवासी बली ने बताया कि उसका बेटा शौर्य और बेटी शगुन बृहस्पतिवार दोपहर दुकान से दही खरीदकर वापस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पार करते समय बागपत की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कूल वैन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उठाकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। हादसे के बाद स्कूल वैन लेकर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्कूल वैन बागपत के एक स्कूल की बताई जा रही है, जो छुट्टी होने के बाद सात छात्र-छात्राओं को छोड़ने जा रही थी। उधर, तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर,
विज्ञापन

एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार के अभिलेखों की जांच की जा रही है। अगर अभिलेख अधूरे मिलते ही हैं तो मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें