दोघट। ईदरीशपुर गांव में नाली में पानी निकासी को लेकर हुई कहासुनी को लेकर विकास पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया, जिसका टीकरी सीएचसी में उपचार कराया। विकास ने जेल से पैरोल पर आए व्यक्ति और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ईदरीशपुर गांव निवासी विकास ने बताया कि बुधवार शाम नाली में पानी निकासी को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर जेल से पैरोल पर आाए व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
आरोप लगाया कि वहां आए पुलिसकर्मियों के सामने भी उसकी पिटाई की गई। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।