फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व टीम के सामने हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव में रविवार दोपहर किसान रामबीर की जमीन कब्जामुक्त कराने गई राजस्व विभाग और पुलिस की टीम के सामने हंगामा हो गया। वहां झोपड़ी में आग लगा दी गई और पथराव भी हुआ। इसमें उर्मिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर जमीन पर कब्जा करने और झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया। कई घंटे हंगामा होने के बाद पुलिसकर्मी तीन युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

फजलपुर सुंदरनगर गांव निवासी किसान रामबीर ने बताया कि उसने गांव के ही तीन युवकों को अपनी जमीन उगाही पर दी थी, जिसमें वे झोपड़ी डालकर रहने लगे। आरोप लगाया कि उसने जमीन खाली करने को कहा तो उसके साथ गाली गलौज कर हाथापाई की गई। इसकी शिकायत बिनौली थाने में कर मुकदमा दर्ज कराया और जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम से शिकायत कर दी। रविवार को एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम बिनौली थाने से पुलिसबल के साथ फजलपुर सुंदरनगर गावं में पहुंच गई। रामबीर ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम ने जमीन कब्जामुक्त करानी शुरू की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया और झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से एसआई अख्तर अली समेत कई पुलिसकर्मी बच गए। उधर, दूसरे पक्ष की उर्मिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने 15 साल पहले जमीन खरीदकर झोपड़ी डालकर रहना शुरू कर दिया था, जिस पर कब्जा करने के लिए उनकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। उर्मिला ने उसकी जमीन से कब्जा रुकवाने की मांग की। इस मामले में बिनौली पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें