छपरौली। ककौरकलां गांव निवासी किसान हारून और मंगता की बुग्गी शुक्रवार को टकराने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घायल हारून की पत्नी समीना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ककौरकलां गांव निवासी हारून ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बुग्गी लेकर खखेत में पशुओं का चारा लेने जा रहा था, जबकि गांव का ही किसान मंगता सामने से अपनी बुग्गी लेकर आ रहा था। रास्ते में दोनों की बुग्गी आपस में टकरा गई। इसमें उसकी बुग्गी का कुछ हिस्सा टूट गया। बुग्गियों की टक्कर होने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।