फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चप्पल और मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या का राज दो जोड़ी चप्पल, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खुलेगा। इस हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने कई युवकों से पूछताछ भी की। पुलिस का दावा है कि हत्या का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर राजेंद्र निवासी हमीदाबाद के खेत में संतोषपुर गांव के पूर्व बीडीसी इंद्राज के बेटे विपिन उर्फ गोधू का गोली लगा शव पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में गोली फंसी हुई मिली जो काफी नजदीक से मारी गई थी। इसके अलावा घटनास्थल से एक कारतूस, दो खोखे, दो जोड़ी चप्पल समेत अन्य सामान बरामद किया गया। घटनास्थल पर मिली चप्पले हत्यारोपियों की होने का दावा किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास चलने वाले मोबाइल का डाटा भी खंगाला जा रह है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हत्या के संबंध में कई अहम जानकारी हाथ लगी है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें