फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गबन के चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने 5.26 करोड़ रुपये के गबन के मुख्य आरोपी रॉकी मलिक, रोबिन उर्फ गुड्डू, रोहित और लोकेंद्र की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें चंडीगढ़ और यूपी के पांच पुलिसकर्मी भी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

मेरठ की सीएमएस कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने चार मार्च को बड़ौत कोतवाली में 5.26 करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव, रॉकी, चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर, दो सिपाहियों, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के सिपाही राजीव, सरधना थाने के सिपाही ओजस्वी मलिक समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल में बंद आरोपी रॉकी मलिक, रोबिन उर्फ गुड्डू, रोहित और लोकेंद्र निवासी हसनपुर जिला शामली ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें