बिनौली। बिजवाड़ा नहर की पटरी पर शुक्रवार रात दो बदमाशों ने बड़ौत के बिजली मिस्त्री जितेंद्र पर डंडे से हमला कर बाइक, इन्वर्टर और बैटरा लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए।
बड़ौत के जगदेव नगर निवासी बिजली मिस्त्री जितेंद्र ने बताया कि बिजवाड़ा के सुनील ने एक कंपनी का इन्वर्टर और बैटरा घर में लगाने के लिए बुलाया था। शुक्रवार रात प्लेटिना बाइक पर इन्वर्टर और बैटरा लेकर बिजवाड़ा जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ मार्ग से बिजवाड़ा नहर की पटरी पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े दो बदमाशों ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। आरोप लगाया कि दोनों बदमाश उसकी बाइक, इन्वर्टर और बैटरा लूटकर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर पुलिस वहां पहुंची और घायल बिजली मिस्त्री का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।