फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-रिक्शा लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। डेढ़ माह पहले मुजफ्फरनगर जिले के बसाना गांव निवासी अमरसिंह से ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाश गुलफाम, मुस्कुरान निवासी मिलाना को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि बदमाशों का साथी आसिफ निवासी सरधना पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के बसाना गांव निवासी अमरसिंह ने 13 मई को ई-रिक्शा लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद घटना की जांच में जुटे दोघट पुलिस की बुधवार देर रात दोघट-धनौरा-टीकरी तिराहे पर तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश आसिफ निवासी सरधना घायल हो गया, जबकि उसके साथी गुलफाम और मुस्कुरान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ विजय कुमार ने बताया कि तीनों लूटेरों के पास से तमंचा, कारतूस और लूटी हुई ई-रिक्शा बरामद की गई है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें