फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नलकूप की छत पर सो रहे मजदूर पर फरसे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव के जंगल में फसल की रखवाली के लिए नलकूप की छत पर सो रहे मजदूर आसिफ निवासी लखीमपुर खीरी और उसके कुत्ते पर नकाबपोश बदमाशों ने फरसे से हमला कर घायल कर दिया। घायल मजदूर ने बदमाशों पर कपड़े उतरवाने और एक हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाहरपुर मेवला गांव निवासी ललित कुमार ने बताया कि खेत में फसल की रखवाली के लिए उनका नौकर आसिफ शनिवार रात पालतू कुत्ते के साथ नलकूप की छत पर सोया हुआ था। शनिवार रात नकाबपोश तीन बदमाश नलकूप पर पहुंचे तो उन्हें देखकर कुत्ता भोंकने लगा। आरोप लगाया कि नकाबपोश बदमाशों ने फरसे से हमलाकर उसके पालतू कुत्ते को घायल कर दिया। इसके बाद आसिफ को नलकूप की छत से नीचे उतारकर कपड़े उतरवाकर नग्न कर दिया और फिर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश वहां से भाग गए और घायल आसिफ किसी तरह गांव में पहुंचा। पुलिस का कहना है कि घायल का सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है। इसमें जांच के आधार पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें