बड़ौत। नगर पालिका की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में रविवार को बाजार से अतिक्रमण हटवाया। इसका कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया। दोबारा से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
राजस्व निरीक्षक नेमचंद के नेतृत्व में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कोताना रोड मुख्य बाजार में सड़क से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों का जो सामान सड़क पर रखा हुआ था, उसे अंदर रखवाया। वहां सामान उठाने का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया। वहीं दुकानदारों को दोबारा से सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बताया कि कई दिनों तक नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस मौके पर अविनाश, वीरेंद्र तेवतिया, अंकित शर्मा व संदीप आदि उपस्थित रहे।