फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तार और लाइट चोरी में फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। डौला नहर की पटरी पर बुधवार रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश आमिर निवासी गौसपुर के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आमिर घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया और उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय के माता मोहल्ला निवासी राजू ने 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। राजू ने बताया कि चोरों ने स्ट्रीट लाइट का तार और 12 एलईडी लाइट चोरी कर ली। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिलशाद उर्फ मोनू निवासी हुसैनपुर कलां मुरादनगर जिला गाजियाबाद और आसमोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में फरार आमिर निवासी गौसपुर पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बताया कि बुधवार रात गिरफ्तार किए गए बदमाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें