फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्लॉट बेचने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। ग्राम मिर्जापुर सैद उर्फ नया गांव में प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला व एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर सैद निवासी रिजवान पुत्र यूसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की आमना और फैजान ने उसे प्लॉट बेचने का झांसा दिया। दोनों ने प्लॉट के एवज में उससे 15 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे वापस किए। कई बार मांग करने पर आरोपी टाल-मटोल करते रहे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें